मंडला, 21 नवम्बर 2026
जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री उग्रसेन तिवारी द्वारा डेयरी पशुपालकों एवं पशु चिकित्सालय घुटास का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। इस दौरान पशुपालकों से चर्चा कर पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों की जानकारी ली गई। साथ ही पशु चिकित्सालय में संचालित विभागीय योजनाओं एवं पशु चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया गया।
