Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने की समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा लम्बित मामलों के त्वरित निराकरण एवं ‘युवा संगम’ रोजगार मेले की तैयारियों के दिए निर्देश

मंडला, 23 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन और जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 28 नवम्बर को आर.डी.पी.जी. कॉलेज, मंडला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले ‘युवा संगम’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मेले में लगभग 35 कम्पनियों के माध्यम से 3000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक आवेदकों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित है, जबकि जो युवा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे मेला स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी करा सकेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को मेले की सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया कि लंबित रजिस्ट्री प्रकरणों का निराकरण आगामी 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके साथ ही भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर उनमें नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को टीएल प्रकरणों को गंभीरता से लेने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में कर्मचारियों के वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाए, ताकि भुगतान में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

हिट एंड रन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करायें – कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

प्रदेश के 19 जिलों में ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स की स्थापना के लिये प्रस्ताव भेजा

Reva India News

Leave a Comment