Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिट एंड रन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करायें – कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि हिट एंड रन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा एवं सहायता राशि उपलब्ध हो सके। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने हेतु पीएम राहत योजना (कैशलेस उपचार योजना) की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निजी अस्पतालों को योजना में इम्पैनल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ा जाए ताकि सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में घायलों को निःशुल्क कैशलेस इलाज का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर सुधार कार्य, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं दस्तावेजों की नियमित जांच, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुश्री अपर्णा त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, आरटीओ श्री बिमलेश गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

जल संरक्षण के लिए श्रमदान से बोरी बंधान कार्य सम्पन्न

Reva India News

41 बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment