Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरी मंडला की ऐतिहासिक विरासत

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में 23 नवंबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के निर्देशानुसार 19 से 25 नवंबर तक चल रहे विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से मंडला जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया तथा जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में इतिहासकारों एवं विद्वानों ने विद्यार्थियों को मंडला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पुरातात्विक महत्व और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी दी। साथ ही रामनगर के मोतीमहल, नरेन्‍द्रमहल सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के महत्व से अवगत कराया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में काव्या झारिया प्रथम, जानवी वर्मा द्वितीय तथा श्रेया सिंगौर तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. नरेश ज्योतिषी, डॉ. चन्द्रभूषण गुप्त, डॉ. कन्हैयालाल धुर्वे, प्रशांत श्रीवास्तव एवं अन्य विद्वान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जिले की ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण का संकल्प विकसित करने का प्रयास किया गया।

Related posts

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न निपसिड इंदौर में आयोजित किया गया दो सप्ताह का सत्र

Reva India News

चौकी प्रभारी चाबी की कार्यशैली पर उठ रहे प्रश्न चिन्ह महिला ने लगाया आरोप देखें पूरे वीडियो

Reva India News

आरओ, एआरओ एवं नॉमिनेशन टीम का प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment