Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर सचिव पहुंचे मंडला संवाद कार्यक्रम में कहा ग्रामों के विकास पर जागरूकता संगठन नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता भी जरूरी…..

                              मण्डला। 25 नवंबर को ग्राम विकास युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम पहुंचे। श्री मरकाम ने कॉलेज परिसर स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मंचासीन अतिथि में एसएस उद्दे सेवानिवृत्त सीसीएफ एवं श्रवण परते पंडा चौगान जनपद सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती एवं महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिला पंचायत सदस्य जगत मरावी, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष संदीप साहू ने किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने गांवों में स्वराज की अवधारणा ग्रामसभा की भूमिका जैविक कृषि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों में विस्तार से बताया।

पेसा अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभाओं की भूमिका और स्थानीय स्वशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून है। वहीं वन अधिकार अधिनियम वन क्षेत्रों में रहने वाले पात्र अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के अधिकारों की मान्यता से संबंधित है। इन कानूनों की जानकारी ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि पात्र हितग्राही अपने अधिकारों और उपलब्ध प्रक्रियाओं को समझ सकें कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि गांवों के विकास में केवल सरकारी योजनाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है बल्कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता संगठन नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता भी जरूरी है। युवाओं की सक्रियता से ग्रामसभा की भूमिका मजबूत हो सकती है और गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दिशा मिल सकती है

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जैविक कृषि और स्वरोजगार को भी महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल किया गया कृषि आधारित आजीविका  स्थानीय संसाधनों का उपयोग और रोजगार के वैकल्पिक अवसर ग्रामीण युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। संवाद का उद्देश्य युवाओं को इन संभावनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने गांवों में उपलब्ध अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने युवाओं को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और जनजातीय समाज को शिक्षित संगठित जागरूक तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई जनजातीय बाहुल्य जिले में ग्राम विकास और अधिकारों के प्रति जागरूकता का विशेष महत्व है ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब स्थानीय समुदायों को अपने अधिकारों की जानकारी हो और वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका को प्रमुखता दी गई। जागरूक और संगठित युवा अपने गांवों की समस्याओं को सामने लाने शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं उपस्थित जनसमूह से ग्रामों के विकास को लेकर जानकारी भी ली गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री मरकाम 24 नवम्बर की शाम मंडला पहुंचे और सीधे कटरा बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

यहां पर उन्होंने दस्तावेजों का निरीक्षण किया और बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए भोजन व्यवस्था पर समीक्षा की और छात्रावास अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए देर शाम वे सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर सामाजिकजनों के द्वारा उनका स्वागत किया गया यहां पर अनेक विषयों पर चर्चा भी की गई। वहीं 25 नवंबर की सुबह वे कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया और  प्रिसिंपल श्रीमति जागृति श्रीवास्तव से तमाम जानकारी लेते हुए स्कूल का भ्रमण किया यहां पर उन्होंने बच्चों से ज्ञानवर्धक प्रश्र भी पूछे यहां स्थित प्रयोग शाला सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और दिशा निर्देश दिए इस दौरान सहायक आयुक्त अरूण शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला रंजीत गुप्ता भी उपस्थित रहे। वही देर शाम के समय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। ग्राम विकास युवा संवाद कार्यक्रम में आयोजक अनुसूचित क्षेत्र हित रक्षा मंच जिला मंडला रहा। वहीं सह आयोजक इंडियन ट्राइबल डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई की भूमिका रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जगत मरावी द्वारा किया गया। इस आयोजन में सोमेन्द्र कुशराम मुख्य रूप से सहयोगी बनें। वहीं कार्यक्रम में जिले भर से सरपंच जनपद सदस्य ग्रामीणजन सहित पैसा मोबाईजर कमेटी भी उपस्थित रही।

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 3 नवम्बर को

Reva India News

मंडला में खेलों को नई उड़ान : स्विमिंग पूल का लोकार्पण, एक्वा एरोबिक्स की शुरुआत

Reva India News

भू-राजस्व चालान का भुगतान अब ऑनलाइन  

Reva India News

Leave a Comment