Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पदमी में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

मंडला, 25 नवम्बर 2026

शासकीय नवीन माध्यमिक शाला पदमी, विकासखंड नारायणगंज में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। इसमें शामिल लोगों के लिए 2 वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।

श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 1573.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

बाल संरक्षण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था है फोस्टर केयर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment