Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संविधान दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मंडला, 25 नवम्बर 2026

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों सहित संबंधित कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों को संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को शासन के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं संबंधित विभागों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Related posts

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जून 2022*

Reva India News

1600 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब जब्त

Reva India News

खाद्यान्न वितरण में 95.97 प्रतिशत के साथ खाद्य विभाग प्रदेश में चतुर्थ

Reva India News

Leave a Comment