Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जून 2022*

तम्बाकू पर्यावरण और हमारे जीवन के लिये बहुत ज्यादा खतरनाक -श्री कुलस्ते

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झन्ड़ी

 

मण्डला 1 जून 2022

31 मई 2022 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था ’जागृति युवा संस्थान’ जामगाव मण्ड़ला एवं मध्यप्रदेश वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन इन्दौर के द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से तम्बाकू नियंत्रण के लिये मण्ड़ला जिला मुख्यालय के नगर पालिका टाउन हाल परिसर में  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिह कुलस्ते कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। उन्होने कहा कि तम्बाकू से हमारे स्वास्थ्य के साथ -साथ पर्यावरण के लिये भी खतरा है। इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उदेश्य, तंबाकू के पर्यावरणीय प्रभाव और तंबाकू की खेती, उत्पादन, वितरण एवं कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी देने और तंबाकू उपयोग कर्ताओ को तंबाकू छोड़ने के लिये सारगर्भित जानकारी संस्थान के विषय विशेषज्ञो के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्ड़ला, पुलिस थाना प्रभारी मण्ड़ला, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, राजेश पटेल, बम्हनीबंजर थाना प्रभारी नीलेश दोहरे सहित प्रतिनिधियो, समाज सेवी संस्थानो के पदाधिकारियो, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के सदस्य उपस्थित थे।

प्रचार-प्रचार रथ में संस्थान के विषय विशेषज्ञो के द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले  तमाम गंभीर बिमारियो और पर्यावरणीय पर लगातार पड़ रहे प्रभावो के बारे में पारिस्थितिक तंत्र को जो नुकसान हो रहा है जैसी विस्तृत जानकारी मण्ड़ला शहर और आस-पास के ऐसे सभी चिन्हाकिंत स्थानो में जाकर दी गई।

 

 

 

 

 

निर्वाचन ड्यूटी के लिए शत-प्रतिशत कर्मचारियों का डाटा फीड कराएं

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिये निर्देश

मण्डला 1 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जिला अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में निर्वाचन ड्यूटी के लिए सभी जिलाधिकारी अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों का शत-प्रतिशत डेटा फीड कराएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी से अनावश्यक एवं पर्याप्त कारण नहीं होने पर छूट प्रदान नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी से गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिला, दिव्यांगजन तथा गंभीर मेडिकल कारणों में ही छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 एवं 3 जून को जिला चिकित्सालय मंडला में विशेष मेडिकल बोर्ड आयोजित हो रहा है। सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालयों के अधिनस्थ स्टाफ की निर्वाचन ड्यूटी में छूट से संबंधित लिखित में जानकारी देंगे जिनका विशेष मेडिकल बोर्ड द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में महिला कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला प्रमुख अपने अधीनस्थों को निर्वाचन ड्यूटी में अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें मानसिक रूप से तैयार करें। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए मतदानकर्मी अपने पास जरूरी सामान रखना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय पर तीन तथा सभी विकासखंड स्तर पर एक-एक मॉक पोलिंग बूथ बनाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन मॉक पोलिंग बूथ में जाएं तथा मतदान की समस्त प्रक्रियाओं को बारीकी से समझें। कलेक्टर ने आगामी दिनों में अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन दायित्वों के लिए नियुक्त अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाएं, मतदान रूट तथा स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लें। इसी प्रकार स्थानीय लोगों से निर्वाचन संबंधी बातचीत करें तथा फीडबैक भी लें। उन्होंने वन अधिकारियों को अपने फॉरेस्ट अमले के माध्यम से भी वनग्रामों में स्थानीय लोगों से भी फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता के लिए 5 जून को आयोजित करें सघन गतिविधियां

कलेक्टर ने ली मतदाता जागरूकता एवं कार्ययोजना के सबंध में बैठक

 

मण्डला 1 जून 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में मतदान प्रतिशत को बढाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होने मतदाता जागरूकता के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्मदा तट से लगे हुए पंचायतो में नर्मदा आरती, शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। श्रीमति सिंह ने निर्देशित किया है कि मतदाता जागरूकता के तहत अनेक ग्राम से अलग- अलग स्तर पर नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने वोट डालने के प्रेरित करंे। साथ ही प्रचार वाहनो में जागरूकता के गीत तथा भजन मंडली के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में मतदाताओं को जागरूकता करें। कलेक्टर ने खेल अधिकारी को निर्देशित किया है कि मवई विकासखण्ड में खेल  प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओं रानी बाटड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि वृद्वाजनों को जागरूक करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए आरडी कॉलेज, पॉलेटिक्न कॉलेज, आईटीआई के माध्यम से गतिविधियां आयोजित करें। श्रीमति सिंह ने कहा कि बच्चों के माध्यम से अपने परिजनों को मतदान के लिए पत्र लिखाए । कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं के विडियों बनाकर उनका पर्याप्त सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा, इसकी जानकारी मतदाताओं को दें। श्रीमति सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों की सूची निकलवार उनके घर-घर जाकर उन्हे मतदान के प्रति जागरूक करें। साथ ही उनके लिए मतदान केन्द्रो की सुविधाओं से भी अवगत कराएं। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रो में नए वोटर, महिला, दिव्यांग तथा वृद्वजनों से पौधारोपण भी कराने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देशित किया कि बैगा पंचायतों में मतदाता जागरूकता के लिए एवं मतदान प्रतिशत बढाने के लिए स्थानीय अमले के विशेष सहयोग की आवश्यकता है। कलेक्टर ने बीआरसी को निर्देशित किया है कि जिले में निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रांरभ किया गया नवभारत साक्षरता अभियान जारी रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्रीष्मकालीन खेल शिविरों में शामिल हुई कलेक्टर

बच्चों का उत्साहवर्धन किया

 

मण्डला 1 जून 2022

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड, ज्ञानदीप स्कूल परिसर तथा पुलिस लाइन के खेल मैदान परिसर में ग्रीष्मकालीन खेल शिविरों का आयोजन किया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह उक्त तीनों स्थानों पर संचालित खेल शिविरों में बच्चों एव खिलाड़ियों से मिलने पहुंची। उन्होंने बच्चों से अलग-अलग खेलों के प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया। कलेक्टर ने बच्चों से उनके रुचि के खेलो के बारे में बात की। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फुटबॉल, हैंडबॉल,खो खो, वालीवाल तथा अन्य खेलों के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए गए है। स्टेडियम ग्राउंड में बच्चों एवं खिलाड़ियों से मिलने के पश्चात स्थानीय लोगों ने स्टेडियम ग्राउंड में साफ-सफाई एवं असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीण परिसर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने तहसीलदार मंडला को पुलिस के साथ समन्वय कर इन खेल स्थलों पर समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नगरपालिका अधिकारी को खेल परिसरों के नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस लाइन में बनाए जा रहे स्विमिंग पूल के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल को निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार बनाए तथा इसका निर्माण जल्द पूरा करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

चुनाव से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए निगरानी दल गठित

 

मण्डला 1 जून 2022

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को सुचारू रूप से संपादन किये जाने हतु आम जनता से पंचायत चुनाव से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए निगरानी दल का गठन करने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत मण्डला के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी मण्डला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मण्डला, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.मण्डला, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि.मण्डला तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला को निगरानी दल में  नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत बिछिया के लिए  अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिछिया, अनुविभागीय अधिकारी बिछिया, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.बिछिया, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि.बिछिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया को निगरानी दल में नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत नैनपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी नैनपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर , तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा नैनपुर, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. नैनपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर को निगरानी दल में नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत घुघरी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी घुघरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस घुघरी, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.घुघरी, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि.घुघरी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घुघरी को निगरानी दल में नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत निवास के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी निवास , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.निवास, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. निवास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास को निगरानी दल में नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत नारायणगंज के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी निवास, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा. नारायणगंज, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. निवास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज को निगरारनी दल के लिए नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत बीजाडांड़ी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी निवास, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.बीजाडांडी, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. बीजाडांडी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजाडांडी को निगरानी दल के लिए नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मोहगांव के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी घुघरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस घुघरी एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.मोहगांव, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. मोहगांव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहगांव को निगरानी दल के लिए नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मवई के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिछिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं कार्य.दण्डा.मवई, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. मवई तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई को निगरानी दल के लिए नियुक्त किया गया है। समस्त निगरानी दल निर्वाचन से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर 24 घंटे अंदर त्वरित जांच कर निराकारण करना एवं शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही का प्रतिवेदन जिला कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेगें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रपटा घाट पर पॉलीथीन एवं डिस्पोजल का उपयोग एवं भंडारण न करने की दी गई समझाईश

मण्डला 1 जून 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु नगर पालिका परिषद मंडला एवं म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्तय अभियान के द्वारा 1 जून 2022 को रपटा घाट में सिंगल यूज पॉलीथीन, डिस्पो जल का उपयोग एवं भंडारण न करने की समझाईश दी गई। साथ ही नर्मदा तट पर स्नान करने आये श्रद्धालुओं को श्रीमति पूर्णिमा (अमित) शुक्ला अध्यक्ष न.पा.परि.मण्डला के माध्याम से कपड़े से बने थैले वितरित कराया गया। साथ ही नर्मदा जी के जल से पूजा पाठ से निकली सामग्री को निकाला गया। एवं रपटा घाट के तट पर वृक्षारोपण किया गया। उक्त स्वच्छता अभियान में रपटा घाट में श्रद्धालुओ द्वारा श्रमदान भी किया गया। एवं स्वच्छ शहर, निर्मल नर्मदा की धारा र्स्वाग से भी सुंदर मंडला हमारा की शपथ दिलाई गई । इस अभियान श्री के.के.रजक स्वच्छता निरीक्षक, श्री एस.सी.चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, श्री आईद परवेज सहायक यंत्री, श्री अनिल तिवारी सेम्पलर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेष, श्री नरेन्द्र लाहोरी, श्री कृष्ण शरण पटेल वार्ड सुपरवाईजर उपस्थित थे। श्रीमति पूर्णिमा (अमित) शुक्ला अध्यक्ष न.पा.परि.मण्डला एवं श्री गिरीश चंदानी उपाध्यक्ष न.पा.परि.मण्डला के द्वारा नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि पॉलीथीन का उपयोग एवं भंडारण न करे । साथ ही बाजार आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करे व अपने घरो के आस-पास वृक्षारोपण करके पर्यावरण के संतुलन बनाने मे अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।।

 

 

 

 

 

 

 

जिले में मिले 2 नए कोरोना पॉजीटिव केस

 

मण्डला 1 जून 2022

विगत 24 घंटों में  जिले में कोरोना के 2 नए पॉजीटिव केस मिले है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुंगरिया ब्लाक नैनपुर निवासी 43 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम परतला ब्लाक नारायणगंज निवासी 16 वर्षीय बालिका की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कि मॉस्क का उपयोग तथा सोषल डिस्टेसिंग का पालन करें।

 

 

 

 

 

मंडला जिले में नहीं होंगे नगरीय निकायों के निर्वाचन-राज्य निर्वाचन आयुक्त

 

मण्डला 1 जून 2022

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बी पी सिंह ने प्रदेश में नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी जिलों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 49  जिलों में नगरीय निकाय के निर्वाचन संपन्न होंगे।  मंडला सहित तीन अन्य जिलों में नगरीय निकायों के कार्यकाल पूर्ण नहीं होने के कारण निर्वाचन नहीं होंगे। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों की आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम की तिथिवार एवं प्रक्रियावार जानकारी दी। जिला एनआईसी कक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर, आरआई कमलेश परस्ते एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गंभीरता से करें संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हांकन

 

मण्डला 1 जून 2022

राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की दृष्टि से सभी प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व तथा पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर पूरी गंभीरता के साथ संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हांकन करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए रूट चार्ट जल्द से जल्द फाइनल कर प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के दृष्टिगत सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं ,जल्द से जल्द सभी शस्त्र जमा कराएं। इसी प्रकार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने शराब की अवैध बिक्री, परिवहन तथा भंडारण पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कवर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नगर निरीक्षक आदि सम्मिलित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डीडीआरसी के संविदा पदों की नियुक्ति कार्यवाही निरस्त

 

मण्डला 1 जून 2022

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय कलेक्टर (सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण) जिला मण्डला के आदेश क्रमांक/2417/सामा.न्याय/नि.क./2022 मण्डला दिनांक 31 मई 2022 के व्दारा जिला निरूशक्त पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) मण्डला में संविदा मानदेय पर स्वीकृत पदों पर नियुक्ति संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही निरस्त करते हुए जारी किए गए समस्त नियुक्ति आदेश शून्य घोषित कर दिया गया है।

Related posts

Reva India News

अवैध बोरवेल खनन करने वाले वाहन को जप्त कर थाना कोतवाली की अभिरक्षा में सौंपा गया

Reva India News

कलेक्टर ने किया बम्हनी, सिलगी एवं पेटेगांव स्कूल का निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment