Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल लेनदेन के प्रति ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

मंडला, 26 नवम्बर 2026
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित संस्थान’ द्वारा जिले के सभी नौ विकासखंडों में व्यापक वित्तीय साक्षरता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला, नैनपुर, मोहगाँव, निवास, नारायणगंज, बिछिया एवं घुघरी की चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने क्षेत्रीय बैंक अथवा कियोस्क सेंटर (ग्राहक सेवा केंद्र) पर जाकर समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है।
अभियान को सफल बनाने में क्षेत्रीय अधिकारी लक्ष्मी पटेल, शिवप्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, सुनील मोंगरे, प्रवीण राय, कमलेश दुबे, स्वाती सोनी सहित सभी ब्लॉक काउंसलर्स सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Related posts

उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा की तिथियाँ हुई निर्धारित माँ नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा सेवा समिति की आयोजित हुई बैठक

Reva India News

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री मिश्रा कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment