Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संविधान दिवस: विकसित भारत युवा संवाद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

मंडला, 26 नवम्बर 2026

संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, मंडला द्वारा शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राजीव छत्री, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त डॉ. एस.एन. खरे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुदामा प्रसाद धुमके दुबे तथा यूथ आइकन समीर विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को संविधान के आदर्शों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। पुलिस उप निरीक्षक आकांक्षा मालिया ने सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। विद्यार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी भुवन सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, नशामुक्ति और विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Related posts

गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत जिले में 3216 घरों का हुआ गृह प्रवेश

Reva India News

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलने वाले “नशे से दूरी है जरूरी

Reva India News

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment