Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल लेनदेन के प्रति ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

मंडला, 26 नवम्बर 2026
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित संस्थान’ द्वारा जिले के सभी नौ विकासखंडों में व्यापक वित्तीय साक्षरता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला, नैनपुर, मोहगाँव, निवास, नारायणगंज, बिछिया एवं घुघरी की चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने क्षेत्रीय बैंक अथवा कियोस्क सेंटर (ग्राहक सेवा केंद्र) पर जाकर समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है।
अभियान को सफल बनाने में क्षेत्रीय अधिकारी लक्ष्मी पटेल, शिवप्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, सुनील मोंगरे, प्रवीण राय, कमलेश दुबे, स्वाती सोनी सहित सभी ब्लॉक काउंसलर्स सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Related posts

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 12 घन्टे के अंदर नाबालिग से बालात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

Reva India News

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने किया मवई विकासखंड का सघन भ्रमण निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment