Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 नवंबर को मंडला में महा युवा संगम, 35 कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

मंडला, 26 नवम्बर 2026

जिला प्रशासन के तत्वावधान में 28 नवम्बर को पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, आर.डी.पी.जी. कॉलेज मंडला में जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले ‘महा युवा संगम’ का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।

मेले में 35 प्रतिष्ठित कम्पनियाँ शामिल होंगी, जिनके माध्यम से लगभग 3000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ कैरियर काउंसलिंग तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिले के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

*सांदीपनि विद्यालय को उत्कृष्ट एवं आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में विकसित करने पर जोर-जेडी घनश्याम सोनी

Reva India News

जिले में मिले 42 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

25 नवम्बर 2021 तक मनाया जाएगा ’कौमी एकता सप्ताह’

Reva India News

Leave a Comment