Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्यायमूर्ति रजनी दुबे 27 नवंबर और 3 दिसंबर को मंडला आगमन

मंडला, 26 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की पूर्व न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण, रायपुर की अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे 27 नवंबर एवं 3 दिसंबर 2026 को मंडला भ्रमण पर रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायमूर्ति श्रीमती दुबे 27 नवंबर को सुबह रायपुर से रवाना होकर चिल्फी होते हुए दोपहर 1 बजे मंडला पहुंचेंगी। यहां अल्प विश्राम के बाद दोपहर 2 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

वापसी यात्रा में 3 दिसंबर को वे सुबह 11 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे मंडला पहुंचेंगी। मंडला में अल्प विश्राम के बाद दोपहर 2:30 बजे चिल्फी के लिए प्रस्थान करेंगी तथा वहां से शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Related posts

मत्स्याखेट प्रतिबंधित

Reva India News

वेक्सीनेशन महाअभियान हेतु टीकाकरण सेशन साईट निर्धारित जिले में एक दिन में 10 हजार टीके लगाने का लक्ष्य 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे टीकाकरण केन्द्र जाकर टीका लगवा सकेंगे

Reva India News

पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

Leave a Comment