मंडला म.प्र.जन अभियान परिषद् विकास खण्ड मंडला जिला मंडला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों विकास खण्ड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रामेश्वर अहिरवार जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में वैज्ञानिक डॉ के.के. राणा जी, जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार बर्मन जी एवं विकास खण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारीगण, समस्त परामर्शदाताओं एवं बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा और प्रस्तावना के बारे में विकास खण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया कि • मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP). इस योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को समाज कार्य में स्नातक (BSW) और स्नातकोत्तर (MSW) पाठ्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाता है।
• प्रस्फुटन योजना. गांव और नगर स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कम से कम 11 सदस्यों वाली ‘प्रस्फुटन समितियों’ का गठन किया जाता है। संतोषजनक कार्य करने वाली समितियों को प्रतिवर्ष ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
• नवांकुर योजना. इसके अंतर्गत चयनित स्वैच्छिक संस्थाओं को ‘नवांकुर संस्था’ के रूप में विकसित कर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन से जोड़ा जाता है।
• सृजन योजना. पारंपरिक देशज ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य और स्थानीय खेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए स्वैच्छिक संगठनों को परियोजना आधारित सहयोग दिया जाता है।
• समृद्धि योजना. इस कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता निर्माण और आजीविका संवर्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
• अटल भू-जल योजना. इसके माध्यम से सामुदायिक सहभागिता द्वारा भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।
• दृष्टि एवं संवाद. समाजसेवी संस्थाओं के मूल्यांकन, पंजीयन और शासन व समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ये कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रामेश्वर अहिरवार ने क्षमता विकास और प्रशिक्षण किसानों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं और मैदानी कृषि कार्यकर्ताओं को आधुनिक खेती, पशुपालन, बागवानी और जैविक खेती के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ के के राणा ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुसंधान और किसानों के बीच की दूरी (समयांतर) को कम करना और वैज्ञानिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से खेतों तक पहुंचाना है। जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन जी दस्तावेजीकरण एवं गतिविधियां को एमआईंएस पोर्टल पर अपलोड करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए साथ ही जल संचय अभियान की आगामी कार्य योजना तैयार किया गया कार्यक्रम के नशामुक्ति अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन परामर्शदाता आशीष नामदेव जी द्वारा किया गया एवं आभार रागिनी हरदहा द्वारा व्यक्त किया गया।
