Reva India News
कोरोना वायरसमंडला हमारा जिला

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 5 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 5 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार औरई बिछिया निवासी 56 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर 2 नैनपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 7 नैनपुर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर 6 नैनपुर निवासी 6 वर्षीय बालक, आंगनतिराहा निवासी 82 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन मंडला निवासी 40 वर्षीय पुरूष तथा शक्तिनगर मंडला निवासी 57 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर प्रभारी छात्रावास अधीक्षक निलंबित

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment