Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंदम् के लिए सामग्री एकत्र करने नगर में घूमेगा वाहन अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्री से करें जरूरतमंदों की मदद

मण्डला 10 नवम्बर 2020

आनंदम् के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद का वाहन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से सामग्री एकत्र करेगा। यह वाहन लोगों से ऐसी सामग्री संकलित करेगा जो उनके लिए तो अनुपयोगी या अतिरिक्त है किन्तु किसी अन्य के लिए उपयोगी या जरूरी साबित हो सकती है। ऐसे व्यक्ति जो अपनी व्यस्तता के चलते आनंदम् तक सामग्री नहीं पहुंचा पाते हैं वे सभी चलित वाहन के माध्यम से लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कलेक्टर हर्षिका सिंह की पहल पर कलेक्ट्रेट के समक्ष संचालित आनंदम् में जनसामान्य की भागीदारी सुनिष्चित करते हुए इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया ने बताया कि प्रत्येक घरों में ऐसी बहुत सी सामग्री होती है जो परिवार के लिए अनुपयोगी होती है किन्तु किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वह सामग्री अत्यंत आवश्यक होती है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद सेतु की भूमिका निभाते हुए अपने वाहन के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए उपयोगी सामग्री जमा करेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को वाहन के आने की सूचना दी जायेगी।

 

जरूरतमंदों की करें भरपूर मदद

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से आव्हान किया है कि आनंदम् वाहन में जरूरत की चीजें दान कर प्रत्येक परिवार जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकता है। कोई भी व्यक्ति, परिवार या संस्था स्वेच्छा से अपने घर की अतिरिक्त चीजें जैसे- गरम कपड़े स्वेटर, मोजे, शॉल, कम्बल, चादर, दैनिक उपयोग के कपड़े, जूते, चप्पल, खिलौने, बर्तन आदि दान देकर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दे सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने आगे आने की अपील की है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 29 दिसम्बर 2023

Reva India News

पोषण माह अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्पाद एवं स्थानीय खिलौने को बढ़ावा देने गतिविधि का आयोजन

Reva India News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में मेगा एसएचजी क्रेडिट कैंप का आयोजन जिले के 257 महिला स्व-सहायता समूहों को 8.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

Reva India News

Leave a Comment