Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को मिलेगी उन्नत और आधुनिक कृषि की जानकारी विभागीय समन्वय से बनायें अभियान के लिए कार्ययोजना – सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट

मंडला, 24 मई 2025

शासन के निर्देश अनुसार जिले में 29 मई से 12 जून तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान कृषकों को केन्द्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ईजाद की गई नवीन कृषि तकनीकों व नवाचारों की जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी देने के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र व अन्य संस्थाओं से जुड़े  वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन व कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी व प्रगतिशील किसान गाँव-गाँव पहुँचेंगे। अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में इस अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करायें। विभागीय समन्वय से अभियान के लिए कार्ययोजना बनायें। अभियान के क्रियान्वयन के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र व संबद्ध विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय कर ग्रामवार कार्यक्रम का निर्धारण करें। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित योजनाओं व कार्यक्रमों की वीडियो क्लिपिंग तैयार कर अभियान के दौरान किसानों को दिखाएं। साथ ही अभियान के दौरान किसानों को खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसलों से संबंधित आधुनिक व उन्नत तकनीक तथा कृषि योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दें। उन्होंने निर्देशित किया कि टीमों का रूटचार्ट इस प्रकार तैयार करें कि ज्यादा से ज्यादा हाट बाजार कवर हों ताकि अधिक से अधिक किसानों तक जानकारी पहुँचाने में हम सफल हों। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती व फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के प्रयास भी प्रमुखता से किया जाए। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्रीमती मधुअली, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 अक्टूबर 2023

Reva India News

एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment