Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन के तहत् घुघरी में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प आज मंडला में होगा अंतिम शिविर

मण्डला 10 नवम्बर 2020

जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र.दी.अ.यो.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मंडला के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर घुघरी कार्यालय में 10 नवम्बर को रोजगार कैम्प आयोजित किया गया। इस कैम्प में एसआईएससी कंपनी अनूपपुर के सुरक्षा गार्ड कैम्प 71 बेरोजगारियों के द्वारा भागीदारी की गई जिसके लिए विकासखंडकर्मियों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में जानकारी प्रसारित की गई थी। कैम्प में रोजगार हेतु इच्छुक युवकों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार कैम्प में विकासखंड प्रबंधक दीपक वाजपेयी, धर्मेन्द्र मिश्रा, नजमा बेगम, नमीता कछवाहा एवं एसआईएस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रबंधक ने बताया कि 11 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन देवदरा मंडला में विकासखंड स्तरीय अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय मण्डला में रक्तदान शिविर कार्यक्रम सम्पन्न  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 9 नवम्बर 2023

Reva India News

अजय देवगन और काजोल पहली दफा हलचल के सेट पर मिले

Reva India News

Leave a Comment