Reva India News
Other

20 नवम्बर तक मनाया जायेगा विश्व मधुमेह दिवस

मण्डला 17 नवम्बर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि जन समुदाय को जानकारी दी कि 20 नवम्बर तक जिले की स्वास्थ्य सस्थाऐ जिनमें जिला चिकित्सा मण्डला सामुदायिक स्वा. केन्द्र, प्राथमिक स्वा. केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र एच.डब्ल्यू सी. उप स्वा. केन्द्र में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। उप. स्वा. केन्द्र एवं ग्राम स्तर तक ए.एन.एम., आशा, आशा सहयोगिनी के माध्यम से जन जागरूक किया जायेगा। विश्व मधुमेह दिवस मनाने का उदेश्य यही है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मधुमेह के लक्षण

जल्दी-जल्दी पेशाब आना, वजन घटना, भूख कम लगना आदि, प्यास बहुत ज्यादा लगना, कमजोरी अथवा थकान लगना।

विशिष्ट रोकथाम

रक्तचाप की स्थिरता बनाये रखें, रक्त शर्करा का स्तर बनाये रखें, वजन ना बढ़ने दें, आंख व पैर की जांच नियमित रूप से करायें।

प्राथमिक रोकथाम

शरीर के वजन का सामान्य बनाये रखें, पौष्टिक आहारों का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें- चलना, दौडना, नपीले पदार्था तम्बाखू एवं शराब का सेवन ना करें।

मधुमेह में व्यायाम किस प्रकार मदद करता है

रक्त में शर्करा की मात्रा का कम करता है, इन्सुलिन के स्तर को सुधार करता है।

मधुमेह रोग का अच्छा नियंत्रक है

हृदय सम्बधी रोगों को बचाता है।

’’स्वास्थ्य जीवन का है सार, इसके बिना है सब बेकार’’

Related posts

जलवायु परिवर्तन और उसके कृषि एवं सबंधित क्षेत्रों पर प्रभाव हेतु जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Reva India News

जिले में उर्वरक पर्याप्त उपलब्ध, आवश्यकतानुसार उठाव करें किसान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2024

Reva India News

Leave a Comment