Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार आवेदक को कार्यों के प्रमाण के साथ करना होगा आवेदन

मंडला 6 फरवरी 2022

महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 6 राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों के तहत चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए आवेदक को उत्कृष्ट कार्यों के प्रमाण पत्र सहित 8 फरवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग को आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने बताया कि यह पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य के लिए दिए जाएंगे। उत्कृष्ट समाज सेवा, महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए वीरता पूर्ण साहसिक उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

संचालनालय महिला एवं बाल विकास द्वारा जारी पत्र के अनुसार 6 राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है जिसमें रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार, विष्णु कुमार समाजसेवा पुरस्कार, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, अरुणा शान बाग साहस पुरस्कार एवं राष्ट्रमाता पदमावती पुरस्कार शामिल हैं। जिनके तहत एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार के तहत 50 हजार एवं राज्यस्तरीय में एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

नए प्रभार के आदेश जारी

Reva India News

मॉस्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन कराएँ – श्री चंद्रशेखर कमिश्नर ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment