Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीडीएस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों के दायित्व निर्धारित

मण्डला 24 नवम्बर 2020

जिले में पीडीएस की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विभिन्न अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों (जेएसओ) के सहयोग से प्रत्येक दिवस सेल्समैनवार पीडीएस एवं गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे तथा प्रतिदिन की रिर्पाेट से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, मण्डला को आगामी 48 घंटे के अंदर सभी केन्द्रों से पीडीएस का उठाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य हेतु अपर कलेक्टर मण्डला नियमित रूप से जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम मण्डला एवं परिवहनकर्ताओं से संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करेंगे। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका, नगरपंचायत अधिकारी मिशन मोड पर कार्य करते हुए आगामी 3 दिवस में एम-राशन मित्र पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर शेष बचे हितग्राहियों का आधार शीडिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के लिए उत्तरदायी रहेंगे। इसी प्रकार समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में शतप्रतिशत नवीन पात्रता पर्चीधारियों को खाद्यान्न वितरण कराने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी नये पात्रता पर्ची धारियों को पात्रता पर्ची उपलब्ध हो एवं आगामी 3 दिवस के अंदर ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जावे। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा तैयार किए गए फार्मेट में प्रत्येक दिवस सुबह एवं शाम को उक्त जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

निर्देश में कहा गया है कि उक्त सभी बिंदुओं के संबंध में अद्यतन जानकारी संकलित कर जिला आपूर्ति अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे एवं सायं 5 बजे कलेक्टर को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

आवास मेला शहरी का आयोजन 29 अक्टूबर को

Reva India News

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

आज जिले भर में मनाया जाएगा अन्नोत्सव कार्यक्रम जिले की 526 पीडीएस दुकानों पर होगा निःशुल्क राशन वितरण पीएम श्री मोदी तथा सीएम श्री चौहान करेंगे संबोधित

Reva India News

Leave a Comment