Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया कैंपेन के तहत मोहगांव में हुए विविध आयोजन

मण्डला 16 दिसम्बर 2020

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिसंबर माह में चलाए जा रहे फिट इंडिया कैंपेन के तहत मोहगांव में छात्र छात्राओं को फिट रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल मोहगांव के अंतर्गत छात्राओं द्वारा हम फिट तो इंडिया फिट के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसी प्रकार स्थानीय मिनी खेल मैदान में छात्राओं द्वारा व्यायाम कर फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का संदेश दिया गया। साथ ही साइकिल चलाओ स्वास्थ्य बनाओ के संदेश के साथ सायकिलिंग करके भी फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। संकुल के अंतर्गत हाईस्कूल के छात्र.छात्राओं ने भी सायकिलिंग कर एवं प्रभात फेरी निकाल कर हम फिट तो इंडिया फिट का संदेश दिया। छात्र.छात्राओं द्वारा व्यायाम एवं खेल गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।

Related posts

13 सितंबर तक जिले की औसत वर्षा 1476.9 मि.मी. दर्ज की गई

Reva India News

मछली पालन हेतु आवंटित किया जाएगा पलेहरा जलाशय

Reva India News

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment