Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 11 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 17 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 18 दिसम्बर को 11 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत करियागांव एवं कटंगा माल, घुघरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहारा, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरवारा एवं तिलईपानी, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाढ़ी, मोहगांव जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरभेली एवं ईश्वरपुर, नारायणगंज जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोबरीकला एवं डालाखापा में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित

Reva India News

तेजी से हो रहा घायलों के स्वास्थ्य में सुधार स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे 6 घायल

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment