Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं का समाधान जरूर करें – हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण

मण्डला 16 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने रानी अवंती बाई स्कूल में आयोजित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए मतदान दलों सहित संबंधितों के निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियाँ, नियम एवं अपने कर्तव्यों को बारीकी से समझें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। साथ ही सभी मानसिक रूप से तैयार रहें तथा अपने कर्तव्यों का पूरी क्षमता के साथ उपयोग करें। श्रीमती सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाएं एवं सवालों को बेझिझक होकर पूछें। साथ ही मिलने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों को नोट भी करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित निर्वाचन प्रशिक्षण में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं निर्वाचन प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी विजय तेकाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर एवं माईक की व्यवस्था करें

 

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नोडल अधिकारी निर्वाचन प्रशिक्षण को निर्देशित किया कि सभी प्रशिक्षणों में प्रोजेक्टर की व्यवस्था करें। साथ ही माईक के साथ निर्वाचन प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों एवं संबंधितों को निर्वाचन से संबंधित नियमावली एवं अन्य जरूरी अध्ययन सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार प्रशिक्षण के दौरान बिजली, पानी एवं आवश्यक बैठक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से मतदान दलों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण के साथ-साथ नियमित रूप से राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट से भी निर्वाचन गतिविधियों, नियमों, सुझावों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी लें।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करते हुए उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का कार्यालय प्रमुख स्वयं परीक्षण कर निराकरण की पहल करें। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में मधु मरावी तथा मीना मरावी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सेमरखापा तथा टिकरिया के बीच के ओपन केप में पल्लेदारों के शोषण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिपाल सिंह नेटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया में हुई अनियमित्ताओं की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की माँग की गई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को बिन्दुवार जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केहरपुर लेम्स के अंतर्गत आने वाले किसानों द्वारा लेम्स केहरपुर, मानादेई के पंजीयन केन्द्र को प्रारंभ करने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हवाईपट्टी ग्वारा में भव्य स्वागत किया गया  

Reva India News

कलेक्टर ने की प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment