Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया कैंपेन’ के अंतर्गत साईकिल रैली आज

मण्डला 17 दिसम्बर 2020

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत् जिले में विविध गतिविधियां की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के सामंजस्य से 18 दिसम्बर 2020 को सुबह 8 बजे से साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साईकिल रैली इंडोर स्टेडियम से आरंभ होकर जेलघाट-कलेक्ट्रेट-एल.आई.सी. चौराहा-रपटा-कारीकोन चौराहा से वापस होते हुए-नेहरू स्मारक-बिंझिया-लालीपुर-बस स्टैण्ड-चिलमन चौक-बड़ चौराहा से होते हुए रेडक्रॉस भवन के सामने से इंडोर स्टेडियम में समाप्त होगी। सायकल रैली का उद्देश्य शहरवासियों को फिटनेश का संदेश देना है। साईकिलधारी युवाओं को उक्त रैली में शामिल होने की अपील की गई है।

Related posts

नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने का अभिनव प्रयास उपलोक सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Reva India News

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन का आगमन 3 जनवरी को

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment