Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खर्राझर में आउट रीच स्वास्थ्य शिविर संपन्न

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

स्वास्थ्य अमला दूरस्थ अंचलों में क्षय मुक्त भारत क्षय मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है और लगातार स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पहुंच विहीन बैगा बाहुल्य ग्राम खर्राझर में आउट रीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से लोगो को टीबी बीमारी के सकारात्मक एवं नकारात्मक व्यवहार की जानकारी दी गई। संभावित क्षय रोगियों के बलगम के सैंपल लिए गए। सभी क्षय रोगियों के एक्स-रे, ब्लड शुगर, एचआईवी, सीबी नॉट की जाँच निःशुल्क कराई जा रही है एवं सरकार द्वारा मरीज को मिलने वाली आर्थिक सहायता पोषण आहार योजना के लिए मिलने वाली राशि के बारे में भी जानकारी दिया जा रहा है। शिविर में डॉ. ओमप्रकाश पटेल, कमल किशोर आर्माे सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, रामवती रनगिरे एएनएम एवं आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

आरटीओ ने ली ऑटोरिक्शा, टैक्सी वाहन संचालकों की बैठक

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान : जिला परियोजना अधिकारी ने किया निवास परियोजना का निरीक्षण

Reva India News

रात्रि चौपाल पुतर्रा में लगाई गई विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

Leave a Comment