Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का संबल, सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भरता की राह

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं जिला पंचायत मण्डला द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बिछिया विकासखंड के ग्राम माधोपुर में 10 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। लाभान्वित महिलाएं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं।

सिलाई मशीन मिलने से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सिलाई कार्य शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। शासन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उपकरण वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत मण्डला के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस.के. डेकाटे, ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी (कनिष्ठ सहायक) सुश्री वंदना पारधी सहित स्थानीय ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने महिलाओं को सिलाई मशीन का उपयोग कर नियमित स्वरोजगार गतिविधि संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर के द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश का किया पूजन

Reva India News

जिले की 1 लाख 92 हजार 201 लाड़ली बहनों को मिली योजना की 32वीं किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरित की राशि

Reva India News

Leave a Comment