Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रही चलित प्रयोगशाला

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

कोविड-19 के दौर में विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य एवं पुस्तकों से संबद्ध रखने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन पर संचालित नई उड़ान भाग-2 के तहत् जिले के सभी विकासखंडों में चलित प्रयोगशालाएं संचालित की जा रही हैं। चलित प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों के शंका एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। 24 दिसम्बर को जिले के खिरखिरी, जलतरा, ग्वारी, फूलसागर, जुझारी, साहा एवं गढ़ार, सालीवाड़ा, बरगांव, जुनवानी, खैरानी, पौंड़ी, हाथीतारा, धनगांव एवं परसाटोला, पीपरदर्रा आदि ग्रामों में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं को विज्ञान प्रायोगिक सामग्री एवं पुस्तकालय के संबंध में जानकारी दी गई। रोचक कहानियों शब्दकोश डिक्शनरी के उपयोग गणित के विभिन्न उपयोग बतलाए गए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बच्चों की शंका और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिला परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा ने निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलित प्रयोगशाला का संचालन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

Related posts

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप ’युवा संगम मेला’ में 32 युवाओं को चयन सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है – श्री कुशराम

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 10 मार्च को सुडगाँव में लगेगा शिविर

Reva India News

केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल का संपन्न हुआ शिविर

Reva India News

Leave a Comment