Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 को 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 26 दिसम्बर को 7 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 26 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटी एवं राजोमाल, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भपसा एवं जारगी, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजपुरी तथा नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत निवारी एवं सूभेवाड़ा में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

*मण्डला पुलिस ने मनाया “हरियाली महोत्सव” जिले के समस्त थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में वृक्षारोपण

Reva India News

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय घुघरी के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता कलेक्टर सिविल हॉस्पिटल नैनपुर का गहन निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे रूबरू हुए कलेक्टर; रोगी कल्याण समिति को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment