Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का आगमन 26 को

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 26 दिसम्बर को जेवरा मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 26 दिसम्बर को सायं 6 बजे नागनदेवरी जिला सिवनी से रवाना होकर रात्रि 8 बजे जेवरा पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 27 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जेवरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री 28 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे जेवरा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे थानमगांव पहुंचकर गौशाला भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे थानमगांव से डिण्डौरी के लिए रवाना होंगे। वे सायं 7 बजे डिण्डौरी से रवाना होकर रात्रि 8ः30 बजे जेवरा पहुंचेंगे। श्री कुलस्ते 29 दिसम्बर को 11 बजे जेवरा से रवाना होकर 12ः15 बजे जमठार पहुंचकर तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत दोपहर 2 बजे जनसमस्या निवारण शिविर का उद्घाटन करेंगे। वे सायं 4 बजे जमठार से रवाना होकर सायं 5 बजे बरगाबटई पहुंचकर गौंड़ समाज के सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा सायं 7 बजे रवाना होकर रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री 30 दिसम्बर को दोपहर 12ः30 बजे जेवरा से मैहर जिला सतना के लिए रवाना होंगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 जून 2022

Reva India News

मशरूम उत्पादन समूह का किया गया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

सोनी समाज ने चलाया कोविड वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहन अभियान

Reva India News

Leave a Comment