Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 को 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 26 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 28 दिसम्बर को 7 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडला एवं धरमपुरी, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका एवं केहरपुर, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर तथा नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मक्के एवं मल्धा में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 अक्टूबर 2023

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

श्रद्धा के पथ पर राहत की छांव कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए किए मैट्रस वितरित

Reva India News

Leave a Comment