Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 29 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 30 दिसम्बर को 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 30 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीसोढ़ा एवं कुडेला, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुडिया एवं पेटेगांव, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौंझी एवं डिठौरी में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 13 को

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने देखी स्व सहायता समूह की महिलाओं की गोंड़ी पेंटिंग

Reva India News

मटियारी बांध के 5 गेट खोले गये

Reva India News

Leave a Comment