Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजित

मण्डला 4 जनवरी 2021

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मण्डला में अध्ययनरत् छात्राओं के बीच ’’आत्मनिर्भर भारत बनाने में आपका योगदान’’ विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्रमुख श्री आर.के. परोहा के निर्देशन में 1 जनवरी 2021 को किया गया। प्रतियोगिता में संस्था के 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विषय विशेषज्ञों द्वारा निबंध उत्तर पुस्तिका की जांच की गई, जिसमें रीनू मरावी, इलेक्ट्रिकल इंजी. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता चंन्द्रौल प्रथम सेमेस्टर कम्प्यूटर साइंस तथा अर्चना मरावी प्रथम सेमेस्टर कम्प्यूटर साइंस ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में श्री श्रीकान्त ब्यास, व्याख्याता कम्प्यूटर साइंस ने तकनीकी सहायता प्रदान की। डॉ. कल्पना चंसोरिया, व्याख्याता रसायन, रूचि चौदह गेस्ट फेकल्टी, के.पी. सिंगौर, ओ.पी. साहू, देवेन्द्र तारन ने परीक्षा कराकर परिणाम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Related posts

जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई कलश यात्रा तथा चित्रकला प्रतियोगिता

Reva India News

सूरजकुंड बाब्बा के दरबार में भक्तों का तता

Reva India News

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली होती हैं साहसिक गतिविधियां झील महोत्सव पहुंचे कलेक्टर, निरीक्षण कर जताया संतोष

Reva India News

Leave a Comment