Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेला में 105 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

मण्डला 23 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिये नगरपालिका मण्डला के टाउन हॉल में रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के कुल 204 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस मेले में कुल 4 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार लेते हुए 105 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। कम्पनी द्वारा आवेदकों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। रोजगार मेले में विधायक देवसिंह सैयाम ने मेला स्थल में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों से चर्चा की एवं बेरोजगार युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले के आयोजन को सफल बनाने में एल.एस. सैयाम जिला रोजगार अधिकारी, अनिल दुबे जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला, आर.एस. बरकड़े प्राचार्य आईटीआई, खेमसिंह बरकडे प्राचार्य आईटीआई नैनपुर, डी.के. साहू, वर्षा गायकवाड़, रेखा चौरसिया, आनंद मरावी, शरद कोकड़िया, ओ.पी. साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

मंडला के समाजसेवी राजेश शर्मा बनें जबलपुर संभाग अध्यक्ष

Reva India News

पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

महान वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान राष्ट्र गौरव और नारी शक्ति का अमर प्रतीक: मंत्री श्रीमती संपतिया उइके बलिदान दिवस पर रेवांचल पार्क में मंत्री एवं सांसद ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Reva India News

Leave a Comment