Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 9 प्रकरणों में कार्रवाई

मंडला, 28 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने 27 सितंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश दी।

बिंझिया और कटरा से हाथ भट्टी की 20 लीटर कच्ची शराब तथा खिना रपटा, पिपरिया, खैरानी, मेड़ी और मनेरी क्षेत्रों से 17 बोतल विदेशी मदिरा/बीयर, 19 नग देशी मदिरा, 9 नग एमडी व्हिस्की और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 13 हजार 400 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

Related posts

जिले में अब तक 520.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, मंडला स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं वरन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है…..संपतिया उइके .”आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रेसवार्ता संपन्न

Reva India News

साइबर फ्रॉड में जागरूकता अभियान का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment