Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी एवं वेक्सीनेशन हेतु 21 साईट चयनित

मण्डला 12 जनवरी 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 वैक्सीन हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के दृष्टिगत वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन हेतु संस्थागत तैयारी की जा चुकी है, जिसके अंतर्गत शासकीय तथा निजी क्षेत्र में सेवायें दे रहे हेल्थ केयर वर्कर (HCWs) को प्राथमिकता पर वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके लिये कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। टीकारण अभियान की तैयारी के संबंध मंे स्वास्थ्य संस्थाओं कें समस्त हेल्थ केयर वर्कर का नामवार डाटा तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 7202 हेल्थ केयर वर्कर (शासकीय 6911 एवं 291 निजी वर्कर) की सूची तैयार की गई है। समस्त हेल्थ केयर वर्कर (शासकीय/निजी) की सूची Co-win Portal पर अपलोड की जा चुकी है। जिलें के अधीनस्थ वेक्सीन स्टोरेज हेतु कुल 27 कोल्डचैन पाइंट क्रियाशील है।
डॉ. वाय.के. झारिया जिला टीकाकरण अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु जिलें में 18 संस्थाओं में 21 सेशन साइट एवं 21 टीमों का निर्धारण किया गया है। जिला चिकित्सालय, सीएचसी नैनपुर एवं पीएचसी अंजनिया में 2 टीम का चयन किया गया है। प्रत्येक टीम में 6 सदस्यों का चयन किया गया है, जिनमें 2 वेक्सीनेटर ऑफीसर एवं 4 वेक्सीनेशन ऑफीसर है। सभी टीमों के सदस्यों का हेंड्सऑन प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। वेक्सीनेशन ऑफीसर-2 जिनको मोबाइल ऑपरेट करना है, उनका कोविन एप्लीकेशन का हेंड्सऑन प्रशिक्षण हो चुका है। जिला स्तर से सभी विकासखंड के लियें नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो आवंटित विकासखंड में टीकाकरण के सफल संचालन हेतु उत्तरदायी होंगे। समस्त चयनित सेशन साइट के इंचार्ज मेडिकल ऑफीसर का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। समस्त AEFI Management Team को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मार्च 2022

Reva India News

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

भव्य आतिशबाजी, गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महाआरती

Reva India News

Leave a Comment