Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज पड़ाव हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन

                                                            मण्डला। पड़ाव हनुमान मंदिर में आज विधि विधान से हनुमान लला को चोला अर्पण किया जाएगा। पंडित नीलू महाराज ने बताया कि भौम पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, योग प्रवर्ध योग, रवि योग के साथ  गंगा सप्तमी पर वृष राशि के सूर्य में हनुमत पूजा का अद्भुत योग बन रहा है हनुमान जी की अपार कृपा प्राप्त करने लिए करें। हनुमान लला का अभिषेक एवं पूजन अर्चन में 3 बजकर 1 मिनट के पूर्व हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर उनके प्रिय भोग अर्पित करैं और पंचमेवा तुलसी की मंजरी गूगल और मिश्री डालकर हवन करे। जितेन्द्र चौरसिया राज कुमार चावला और सुधीर कांसकार की उपस्थिति में पं राम गोपाल शास्त्री नीलू महाराज के आचार्यत्व में अनंत बलवंत संत हनुमंत लाल जी का विशिष्ट पूजन सम्पन्न होगा यहां कार्यक्रम प्रात: 11 बजे दिन से 3 बजे तक किया जाएगा। धर्मप्रेमियों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Related posts

हनुमान शेषनाग मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ चढ़ा विशेष श्रंृगार

Reva India News

बिनेका में अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही, आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश

Reva India News

ईव्हीएम तथा डाक मतपत्र से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment