Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम बरवाही को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात सांसद श्री कुलस्ते ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

                                          बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम बरवाही में शनिवार को आयुष्मान आरोग्यम केंद्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। बीएमओ डॉ. अखिल गजभिए ने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केन्द्र की निर्माण लागत लगभग 50 लाख रुपये है। 
           लोकार्पण के बाद सांसद श्री कुलस्ते ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और ग्रामीणों को संदेश दिया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र से ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार, परामर्श और नियमित जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का उद्देश्य है कि गाँव-गाँव तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें, जिससे आमजन को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए शहर न जाना पड़े। यहाँ आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि बरवाही से उनका पुराना नाता रहा है। यहाँ कुकरा तालाब गहरीकरण और बरवाही के हाईस्कूल को हायरसेकेंडरी में अपग्रेड करने, क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लाभ दिलाने सहित अन्य मुद्दों पर विचार करने की बात स्थानीय लोगों ने कही।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं पर काम कर रहे हैं। हाल ही में बीजाडांडी में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें जन-मन अभियान के तहत अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जो आवश्यक काम इस सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी प्राथमिकता से जोड़कर पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री राकेश सिंह परस्ते, श्री डीएल कुंभारे, श्री आदित्य मिश्रा, श्री अजीत श्रीवास्तव, श्री राहुल सिसोदिया, श्री जाकिर हुसैन, श्री जगदीश टेकाम, सरपंच श्री श्रीधर कुंजाम, उप सरपंच श्रीमती स्वाति यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

1 से 5 जनवरी तक राज्य पेंशनर्स योजना से लाभान्वित पेंशनरों का पंजीयन व नवीनीकरण होगा

Reva India News

वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण आज

Reva India News

गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर को सोमवार को दोपहर 12 बजे, रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में आयोजित

Reva India News

Leave a Comment