Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिरईडोंगरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 22 अप्रैल 2026

प्रगति जनकल्याण समिति द्वारा विकासखंड नारायणगंज के सेक्टर चिरईडोंगरी स्थित पीपल आश्रम में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही समितियों, परामर्शदाताओं एवं छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।

जल गंगा संवर्धन के तहत चौपाल, नर्सरी स्वच्छता अभियान एवं शपथ ग्रहण जैसे गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झरिया, परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, सुरेश सोनी, इंद्रा उइके, नवांकुर संस्था के कमलेश पावले, अमरनाथ मरकाम, कृष्ण कुमार झरिया, परमू सिंह, पार्वती बैरागी सहित सीएमसीएलडीपी छात्र रतन सिंह वरकड़े, वेदप्रकाश, मुकेश यादव, सुनील यादव, विनीता, आकांक्षा एवं राधिका उपस्थित रहे।

Related posts

2101.68 क्विंटल जप्तशुदा धान की खुली नीलामी 23 जुलाई को

Reva India News

राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें, अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाएं – श्री कूमट समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment