Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गरिमामयी ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह। ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह:-

सिंगारपुर :- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सभी शासकीय- अशासकीय संस्थाओं में भी गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं में झंडा फहराया गया। ग्राम पंचायत सिंगारपुर ,ग्राम पंचायत उमरिया, ग्राम पंचायत सुडगाँव, ग्राम पंचायत देवगांव ,ग्राम पंचायत कौआडोंगरी, ग्राम पंचायत खैरी माल सहित गोरखपुर , सिमैया ,सालीवाडा , डोंगरगांव, बनियातारा, लिंगापौड़ी , सकरी , देवरी ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर, माध्यमिक शाला सिंगारपुर, उन्नत प्राथमिक शाला इमली टोला ,उन्नत प्राथमिक शाला आश्रम टोला, आंगनवाड़ी केंद्र सिंगारपुर, आंगनवाड़ी केंद्र इमली टोला, जनपद पंचायत मोहगांव एवं ग्रामीण अंचलों सहित सभी संस्थाओं में झंडा फहराया गया। कोविड-19 के तहत स्कूलों में बच्चों के द्वारा प्रभात रैली नहीं निकाली गई। सिर्फ शिक्षकों के द्वारा ही संस्थाओं में झंडा फहराया गया ।इस तरह से गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम नहीं हो सका ।

Related posts

1 से 10 फरवरी तक आयोजित होंगे नजूल नवीनीकरण शिविर  

Reva India News

नहर के पानी के प्रवाह को रोकने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज

Reva India News

पोषण ट्रेकर संबंधी कार्यशाला हुई आयोजित

Reva India News

Leave a Comment