Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग का शुभारंभ आज रज़ा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है रज़ा उत्सव का आयोजन

मण्डला – शनिवार को विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के जन्मोत्सव पर रज़ा उत्सव की शुरुआत हो रही है। रज़ा फाउंडेशन द्वारा इस मौके पर चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष इस कार्यशाला का आयोजन सैयद हैदर रजा मार्ग मंडला स्थित रज़ा कला वीथिका में किया गया है। माँ रेवा सेवा महाआरती समिति और नमामि आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा सुबह 11 बजे किया जायेगा।

चित्रकला कार्यशाला और माटी के रंग में लोग ड्राइंग शीट और गमलों के चित्रकारी कर सकेंगे। इस बार विशेष रूप से लोगों को बांस के पंखों पर भी रंग भरने का मौका मिलेगा। यह कार्यशाला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अनिमेष पाठक द्वारा शास्त्रीय गायन और लकी उइके द्वारा नृत्य  की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Related posts

ग्राम पंचायत जगनाथर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

Reva India News

जैव विविधता पुरस्कार के आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

Reva India News

किसान सम्मान निधि एवं राहत राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न  

Reva India News

Leave a Comment