Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षक सदन समिति की बैठक सम्पन्न

12 जून 2025, मंडला
शिक्षक सदन समिति मण्डला की बैठक समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में 12 जून को विभिन्न विषयों में कार्यवाही किये जाने हेतु शिक्षक सदन के भवन में आयोजित की गई। समिति के एजेण्डा अनुसार दुकानों के किराये में वृद्धि, भवन की अति आवश्यक मरम्मत, प्रबंध कारिणी समिति के पुर्नगठन एवं अन्य बिन्दुओं में विस्तृत चर्चा की जाकर तत्सम्बंध में निर्णय लिये गये। बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकडे, सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता, प्रभारी महेन्द्र श्रीवास समिति के पदाधिकारी असीम गौतम, शैल कुमार दुबे, महेश नामदेव, विवेक शुक्ला, राजीव वर्मा, घनश्याम ज्योतिषी, दिलीप दुबे, निर्मल पटैल, दिनेश शंकर उपाध्याय, रामकुमार पटैल, योगेश चैरसिया, रविशंकर यादव, सुरेन्द्र जैन, हाजी एसएन अली, डीके सुरेश्वर, प्रवीण वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Reva India News

बावड़ी उत्सव पर जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा एवं जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

Reva India News

Leave a Comment