Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 मार्च से लगेगा आम जनता को कोरोना का टीका

मण्डला 27 फरवरी 2021

1 मार्च 2021 सोमवार से केन्द्र व राज्य शासन द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन का टीका आम जनता को लगने जा रहा है। इसकी विधिवत शुरूआत 1 मार्च 2021 से प्रातः 10ः30 बजे से प्रधानमंत्री द्वारा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह द्वारा बताया गया कि 1 मार्च से कोविड टीकाकरण 2.0 की शुरूआत होने जा रही है। जिसमें 60 वर्ष की समस्त आम जनता को कोविड का टीका लगाया जाएगा। ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष हो रही है वह टीकाकरण के लिए पात्र होंगे 45 वर्ष से 60 वर्ष के आयु के ऐसे व्यक्ति जिन्हें जन्नत बीमारियां जैसे डायबिटीज हाइपरटेंशन इत्यादि हैं वह भी मेडिकल प्रमाण लेकर आते हैं तो वह भी इस निःशुल्क को भी टीकाकरण हेतु पात्र होंगे उसके लिए सरकार द्वारा पंजीयन की सुविधा आनलाईन की गई है। जो कि कोविड 2 एवं आरोग्य् सेतु एप से अपने समय के अनुसार स्लॉट बुक कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। जो व्यक्ति स्लॉट बुक करने में सक्षम नही है वह सीधा निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र में जाकर आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है।

टीकाकरण प्रति सोमवार, बुधवार, गुरूवार एवं शनिवार को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। लेकिन आनलाईन पंजीयन एवं आफलाईन टीका लगाने की संख्या प्रतिदिन निर्धारित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दिनांक 3 मार्च 2021 से हेल्थ केअर वर्कर एवं फ्रंटलाईन वर्कर का द्वितीय डोज भी साथ-साथ लगाया जायेगा एवं जो हेल्थर केअर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर टीकाकरण से छुट गए है एवं जिनका पंजीयन नही हो पाया है वह भी इस सुविधा का लाभ ले सकते है। कोविड-19 टीकाकरण जिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाये जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आमजनता से अपील की है कि अधिक से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति कोविड टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र में लगायें।

Related posts

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान – हर्षिका सिंह समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment