Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 दिसम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जनसुनवाई

88 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 88 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। सालीवाड़ा नैनपुर के निवासियों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से होने वाली पेयजल समस्या के समाधान हेतु आवेदन दिया, जिस पर श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लावरमुड़िया में हाईस्कूल भवन संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बिसौरा निवास निवासी मुन्नालाल सोनवानी ने स्वरोजगार हेतु ऋण की मांग की जिस पर सहायक आयुक्त को स्वरोजगार योजना से आवेदक को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सिलगी निवासी भगवानदास रजक ने नहर से पानी की समस्या संबंधी, मानिकपुर निवासी ज्योति धुर्वे ने संबल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनिया निवासी जमुना बाई ने राशि भुगतान के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, पात्रतापर्ची, पेंशन, उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग, बंटवारा आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

परमूसिंह को ट्राई साईकिल, सुखरन सिंह को श्रवण यंत्र

 

दिव्यांग परमू सिंह मरावी एवं सुखरन सिंह ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कृत्रिम उपकरणों की मांग की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही सिंगपुर निवासी परमू सिंह को ट्राई साईकिल एवं ग्वारी निवासी सुखरन सिंह को श्रवण यंत्र प्रदान किया। दोनों ही कृत्रिम उपकरण सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत प्रदान किए गए। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए आवेदकों ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सपने देखें एवं उनको पूरा लेने के लिए हमेशा प्रयास करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने की अमलज्योति विद्यालय की वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अमलज्योति विद्यालय महाराजपुर के वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के रूप में समन्वय करने की शिक्षा भी देते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, सपने देखें एवं उनको पूरा लेने के लिए हमेशा प्रयास करें। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, प्राचार्य निर्मला मारिया, विद्यालय स्टॉफ, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें जीवन में भी खेल के मैदान जैसे अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने पालकों का आव्हान किया कि बच्चों को पर्याप्त अवसर प्रदान करें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों से हमें नेतृत्व तथा प्रबंधन की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय का ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बम्हनी में लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

म0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत मण्डला जिले के समस्त विकासखण्ड में संचालित लोक सेवा केन्द्रों के अधीन उप लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बम्हनी बंजर में उप लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ विधायक देवसिंह सैयाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, उपाध्यक्ष बद्री नंदा, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता, पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बम्हनी में उप लोकसेवा केन्द्र खोला गया है। शुभारंभ अवसर पर उप लोकसेवा केन्द्र बम्हनी में प्रथम आवेदक हिना बैरागी निवासी हनुमान वार्ड बम्हनी, मण्डला द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। म0प्र0 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब वर्तमान में 48 विभागों की 600 सेवाएं चिन्हित की गई है। वर्तमान में अधिसूचित 600 सेवाओं में से 350 सेवाओं के ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से लिए जा रहे हैं। समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत 14 विभागों की 32 सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। जिनका निराकरण मात्र एक दिवस में किया जाएगा। आय, मूल निवासी, खसरा, नक्शा की प्रतिलिपि, जननी सुरक्षा योजना स्वीकृत करना आदि सेवाओं के आवेदनों का निराकरण मात्र एक दिवस में तत्काल किया जाएगा। जिले के नैनपुर विकासखण्ड में लोक सेवा केन्द्र नैनपुर के अधीन तृतीय उप लोक सेवा केन्द्र पिण्डरई का शुभारंभ 14 दिसंबर 2022 को मंडला विधायक देवसिंह सैयाम की उपस्थिति में किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ओपन जिम का शुभारंभ

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में ओपन जिम का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, कलेक्टर हर्षिका सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद निधि से इस जिम का निर्माण किया गया है। भविष्य में उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने में यह जिम उपयोगी साबित होगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा संबंधित अधिकारियों को जिम के रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर सेवाभारती की छात्राओं द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत की गई। रूबिना सिंह द्वारा योगा प्रदर्शन एवं पूर्णिमा रजक द्वारा बूसू का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी गजेन्द्र कंवर, जिला क्रीडाधिकारी रविन्द्र ठाकुर, शैलेष दुबे, समीर वाजपेयी, रूपेश इसरानी एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

समाचार क्रमांक/107/फोटो संलग्न

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

15 दिसंबर से 15 जनवरी तक लगेंगे महिला स्वास्थ्य शिविर

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

महिलाओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में स्तन कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर के मरीजों का चिन्हांकन, गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, घरेलू प्रसव के रोकथाम, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने, महिलाओं में मासिक स्वच्छता तथा सेनेटरी नेपकिन का वितरण आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले, ए.एन.एम, सीएचओ, आषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षकों का ओंरियेटेषन किया जाएगा। किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं में मासिक स्वच्छता के विषय में जागरूकता एवं काउंसलिंग की जाएगी। सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के शत्-प्रतिषत रजिस्टेªषन हेतु संयुक्त सर्वे एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं चिन्हांकन किया जाएगा। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। घरेलू प्रसव की रोकथाम, नियंत्रण हेतु प्रसव कराने वाली दाईयों को समझाईश दी जाएगी। शिविर के दौरान 0 से 5 वर्ष के बच्चों के शत्-प्रतिषत पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। स्तन कैंसर एवं सरवाईकल कैंसर के मरीजों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहचान एवं चिन्हांकन किया जाएगा। साथ ही अन्य आवष्यक गतिविधियों का फील्ड स्तर पर क्रियान्वित की जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

15 से 20 दिसंबर 2022 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में 15 दिसंबर, नारायणगंज एवं बीजाडांडी में 16 दिसंबर, मोहगांव एवं घुघरी में 17 दिसंबर, बिछिया एवं मवई में 19 दिसंबर तथा बम्हनी एवं नैनपुर में 20 दिसंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों तथा आमजनों से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में सहभागिता करें और स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 16 दिसंबर को

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 16 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। मेले में 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं अन्य उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन्हें शासन के नियमानुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोजन के दिन आईटीआई में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती हेतु अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 15 तक

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। यदि आपके पास कोई स्किल या हुनर है तो आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को स्किल इंडिया एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए www.dsd.mp.gov.in, www.mpskills.gov.in एवं www.ssdm.mp.gov.in पोर्टल में मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 लिंक में अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 है। अधिक जानकारी के लिए डिस्ट्रिक्ट स्किल कोआर्डिनेटर शासकीय आईटीआई मंडला 7999651705 से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

सपने देखें एवं उनको पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने की अमलज्योति विद्यालय की वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अमलज्योति विद्यालय महाराजपुर के वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के रूप में समन्वय करने की शिक्षा भी देते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, सपने देखें एवं उनको पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करें। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, प्राचार्य निर्मला मारिया, विद्यालय स्टॉफ, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें जीवन में भी खेल के मैदान जैसे अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने पालकों का आव्हान किया कि बच्चों को पर्याप्त अवसर प्रदान करें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों से हमें नेतृत्व तथा प्रबंधन की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय का ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

Related posts

जिला जेल मण्डला में किया गया वृक्षारोपण

Reva India News

मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 20 को

Reva India News

अपनी रक्षा के प्रति सतर्क रहें, सक्षम बनें और आगे बढ़ें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किशोरी जागरूकता शिविर को किया संबोधित

Reva India News

Leave a Comment