Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के तहत् विशेष अभियान चलाकर सक्रिय महिला श्रमिकों का शत्-प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

मण्डला 3 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में मनरेगा के तहत् संचालित रोजगारमूलक कार्यों में सक्रिय महिला श्रमिकों का शत्-प्रतिशत् नियोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के तहत् विशेष अभियान चलाकर शेष बची सक्रिय महिला श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराऐं।

जारी आदेश में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सक्रिय महिला श्रमिकों को रोजगारमूलक कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिवस नियोजित किया जाना है। मनरेगा के तहत् जिले की कुल 212620 सक्रिय महिला श्रमिकों में से 185792 सक्रिय महिला श्रमिकों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है। विकासखंड बिछिया में 5924, बीजाडांडी में 1907, घुघरी में 2917, मंडला में 3726, मवई में 2916, मोहगांव में 2591, नैनपुर में 3186, नारायणगंज में 2643 एवं निवास में 1218 सहित जिले में कुल 26828 सक्रिय महिला श्रमिकों का नियोजन किया जाना शेष है। कलेक्टर ने समस्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग 1 तथा 2 को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक जनपद पंचायत में विशेष अभियान चलाया जाकर दर्ज कुल महिला सक्रिय श्रमिकों को शत प्रतिशत कार्य में नियोजित करें। आदेश में कहा गया है कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अपनी जनपद पंचायत अंतर्गत प्रतिदिवस कम से कम एक सेक्टर में भ्रमण कर उस दिवस के मस्टर जारी करायेंगे।

Related posts

अपर कलेक्टर ने देर रात तक किया डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

Reva India News

श्री बडकुल को सीएम हेल्पलाईन मे 90.43 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक

Reva India News

Leave a Comment