Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सकवाहकला को नषामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया महिलाओं ने जैदेपुर बनेगा स्वालंबी ग्राम का माॅडल

मण्डला। ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान, मण्डला के तत्वाधान में नैनपुर विकासखंड के ग्राम जैदेपुर एवं सकवाहकला में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जैदेपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित, प्रतिभागियों ने जैदेपुर सहित आसपास के गांवों में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वावलंबी ग्राम बनाने का निर्णय लिया। सकवाहकला में ग्राम को नषामुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जैदेपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनारकली कुषराम, वयोवृद्ध सदस्य कौषल्या बाई, मैना बाई एवं रामकुमारी मंचासीन थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक संस्था के सचिव रामकुमार सिंगौर ने गांव के विकास के लिए एकीकृत योजना की चर्चा की। विषिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकत्र्ता डाॅ. गजेन्द्र गुप्ता ने आय अर्जन गतिविधियों एवं समग्र ग्राम विकास पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में तेजस्वनी परियोजना अंर्तगत गठित महासंघ के पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्व-सहायता समूह के माध्यम से उनके जीवन में आए बदलाव को साझा किया। कार्यक्रम उपस्थित वयोवृद्ध सदस्य कौषल्या बाई का श्रीफल देकर सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सकवाहकला में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से गांव को। नषामुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। यहां सरपंच रज्जो बाई मरकाम, पार्वती झारिया मंचासीन रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम पंचायत के पंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्व-सहायता समूह के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा आयोजक संस्था के स्वंयसेवक कमलेष सिंगौर, नितिन झारिया, अनुसुईया झारिया, मनीष सिंगौर और सुनील सिंगौर ने सक्रिय सहभागिता की।

Related posts

कलेक्टर ने किया बिछिया एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण

Reva India News

20 मई को लगाए गए 1080 कोविड टीके

Reva India News

बीईओ मंडला ने आयकर रिटर्न भरने संबंधी निर्देश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment