Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8 ऑटो रिक्शा जब्त

मण्डला, 20 मार्च 2021

परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुये वाहनों की फिटनेस तथा दस्तावेजों की जॉच की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चैकिंग में ओव्हरलोड फिटनेस, परमिट, लायसेंस, बीमा आदि दस्तावेजों की जांच की गई। आटोरिक्शा क्रमांक एमपी 51 आर 3196, एमपी 51 आर 3036, एमपी 51 आर 0781 तथा एमपी 51 आर 0821 को ओव्हरलोड एवं दस्तावेजों में कमी के कारण थाना महाराजपुर में जब्त किये गये। इसी प्रकार ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 51 आर 4061 एवं एमपी 51 आर 2107 थाना बिछिया तथा आटो रिक्शा क्रमांक एमपी 51 आर 2987 व एक बिना पंजीयन आटो रिक्शा थाना बम्हनी में जब्त किया गया है। कुल 8 आटो रिक्शा मोटरयान अधिनियिम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत जब्त किये गये। चैकिंग में जिला परिवहन अधिकारी एवं परिवहन कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

नाम निर्देशन पत्र 8 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे पंच का निर्वाचन मतपेटी एवं सरपंच का निर्वाचन ईव्हीएम से होगा नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत के कार्यालय में होगी

Reva India News

छात्रावासों में कैरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण

Reva India News

मण्डला जिले ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम उत्कृष्ट परिणाम से मण्डला ने प्रदेश में बनाई खास पहचान

Reva India News

Leave a Comment