Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम टकटौआ में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

मंडला 28 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया ग्राम पंचायत कटंगामाल के ग्राम टकटौआ में प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजना के 144 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत/निराकरण कराया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुश्री सोनाली देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, सरपंच, सचिव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुलदीप कटहल, वन विभाग, पशु चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, एनआरएलएम, सेंट्रल बैंक/स्टेट बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत टीबी चौम्पियन्स का साक्षात्कार एवं उनके अनुभवों को किया साझा

Reva India News

जिले में मिला 1 नया कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कलेक्टर ने किया बहेलिया टोला आंगनवाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण कार्यकर्ता की सेवा समाप्त, शिक्षिकाओं को किया गया पुरस्कृत

Reva India News

Leave a Comment