Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सायरन बजाकर दी जा रही मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

मण्डला, 26 मार्च 2021

कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए संकल्प अभियान के तहत प्रातः 11 बजे तथा सायं 7 बजे सायरन बजाकर मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया।

राजस्व तथा पुलिस के अधिकारियों ने सुबह 11 बजे अम्बेडकर चौक में तहसीलदार देवी प्रसाद चक्रवर्ती तथा नगर निरीक्षक नीलेश दोहरे सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को उक्त संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार सायं 7 बजे रपटा में एसडीओ पुलिस श्री मरकाम सहित अन्य अधिकारियों द्वारा लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाईश दी गई। इस अवसर पर मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मॉस्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मॉस्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मॉस्क लगाएं। मॉस्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। बिना मॉस्क लगाए घूमने वाले लोगों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में सचेत रहने की समझाईश दी गई।

Related posts

बम्हनी बंजर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 मार्च 2024

Reva India News

पीजीआई  रैंकिंग सुधारने जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment