Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिलेवासियों से जुड़ने की अपील

मंडला, 11 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हाबिल्ड हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकतम संख्या में लोगों को एक साथ जोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना है।

यह ऑनलाइन योग सत्र 14 जून को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित होगा। जिले के नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर कार्यक्रम में पंजीयन कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के बाद व्हाट्सऐप पर प्राप्त लिंक के माध्यम से प्रतिभागी निर्धारित समय पर योग सत्र से जुड़ सकेंगे।

 

पंजीयन की प्रक्रिया

 

  1. अपने व्हाट्सऐप नंबर से 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल दें।
  2. आयुष मंत्रालय या हाबिल्ड की ओर से प्राप्त व्हाट्सऐप संदेश खोलें।
  3. चैट बॉक्स में मांगी गई जानकारी भरकर पंजीयन पूर्ण करें।
  4. 14 जून को प्राप्त लिंक के माध्यम से लाइव योग सत्र में शामिल हों।

जिला आयुष अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि भारत को एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में भी सहयोग मिलेगा।

Related posts

बाबा महाकाल की पालकी सवारी विशाल झंडा यात्रा में सनातनियों का कारवां आचार्य युवराज ने धर्मप्रेमियों का मोह लिया मन  

Reva India News

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment